शंभू और खनौरी बॉर्डर पर रणनीति बनाने में जुटे आंदोलनकारी किसान
नई दिल्ली । दिल्ली में प्रदर्शन के लिए जुट रहे किसानों को रोकने के लिए सरकार और किसानों के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। 500 संगठन दिल्ली में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। हालांकि बुधवार को हुए घटनाक्रम के बाद किसान आंदोलन को दो दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है।
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल अस्पताल में भर्ती किये गए हैं। उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद, वह बाहर आए और एक नौजवान किसान की मौत के बाद मीटिंग को छोड़कर वापस लौटे। अब दिल्ली चलो आंदोलन को दो दिनों के बाद शुरू किया जाएगा।
एक नौजवान किसान की मौत के बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के प्रस्ताव के बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों से चल रही मीटिंग को छोड़कर बाहर आ गए थे। हालांकि, अब दो दिन के लिए दिल्ली चलो आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है।
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि किसानों ने दिल्ली चलो मार्च दो दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम को आगे की रणनीति तय की जाएगी। दिल्ली के लिए कूच करने में विराम के बाद युवा किसान इस फैसले से ना खुश हुए और वापस लौटने लगे।
275