राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित करने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी बधाई
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के तीरंदाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनको बधाई दी। निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने उत्कृष्ट निशानेबाज और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।
राष्ट्रपति ने इसके अलावा मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी की खिलाड़ी पुखरामबम सुशीला चानू को भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रपति ने इस सम्मान की घड़ी में दोनों को खेलों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री यादव ने सोशल मीडिया पर खुशी वाली खबर का स्वागत किया और अपने पोस्ट में लिखा, ’पूरे मध्यप्रदेश को आप पर गर्व है, बेटे ऐश्वर्य, आपने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन और असाधारण प्रतिभा से मध्यप्रदेश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। आपके स्वर्णिम भविष्य के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं।’“ मुख्यमंत्री की यह पोस्ट खिलाड़ियों के लिए उत्साहवर्धन का काम करेगी।