Sandhya Samachar

कृषि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से प्रदेश देश में बना अग्रणी राज्य : कुशवाह

201 views

उद्यानिकी मंत्री कुशवाह ने प्रशिक्षु आईएएस अफसरों से किया संवाद, अफसरों ने ग्वालियर की पौधशाला और नीम पर्वत को सराहा

ग्वालियर। किसानों की आय दोगुनी हो और किसान खुशहाल बनें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस संकल्प को प्रदेश सरकार पूरा कर रही है। किसान हितैषी योजनाओं की बदौलत मध्यप्रदेश खाद्यान्न उत्पादन में देश का अव्वल राज्य बन गया है। इसमें उद्यानिकी का भी अहम योगदान है। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने यह बात कही।

रविवार को शासकीय पौधशाला में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करते हुए उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि ग्वालियर की शासकीय पौधशालाओं को आदर्श बनाया जायेगा। साथ ही इसी तर्ज पर सम्पूर्ण प्रदेश की नर्सरियों को सुदृढ़ता प्रदान की जायेगी, जिससे उद्यानिकी को बढ़ावा मिल सके।
आपको बता दें कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के लगभग डेढ़ दर्जन प्रशिक्षु अधिकारी भारत दर्शन यात्रा के तहत ग्वालियर आए हैं। इन अधिकारियों ने पौधशाला, आदर्श गौशाला लाल टिपारा और नीम पर्वत का भ्रमण किया।
उद्यानिकी मंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद के दौरान कहा कि उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण से किसानों को जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार भरपूर अनुदान देगी। साथ ही उन्हें उद्यानिकी फसलों के संबंध में तकनीकी प्रशिक्षण भी दिलाया जायेगा। इस दौरान श्री कुशवाह ने प्रशिक्षु अधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएँ दीं। साथ ही आशा व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे पूर्ण उम्मीद है कि आप सभी अपने प्रशासनिक दायित्व के दौरान किसानों को उद्यानिकी फसलों की ओर प्रोत्साहित कर उनकी आमदनी बढ़ाने में सहभागी बनेंगे।
सहायक संचालक उद्यानिकी एमपीएस बुंदेला ने नर्सरी में उपलब्ध पौधों और पौधे उगाने की नई-नई तकनीकों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में संयुक्त संचालक उद्यानिकी बृजेन्द्र सिंह भदौरिया ने आभार व्यक्त किया।
ये अधिकारी रहे मौजूद
अमित गुप्ता, अनिरूद्ध पाण्डेय, अजीत सिंह, अंकित कुमार जैन, माधव भारद्वाज, मोहम्मद इरफान, नवनीत सिंह, नयन गौतम, नितिन सिंह, राहुल श्रीवास्तव, आयुषी जैन, प्रसनजीत कौर, पूजा मीणा, सक्षमा, श्रेयांशी जैन व स्मृति मिश्रा भारत दर्शन यात्रा के तहत मौजूद रहे।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
clear sky
33%
6.3km/h
6%
35°C
35°
35°
36°
Sat
29°
Sun
28°
Mon
27°
Tue
29°
Wed

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech