दिल्ली में आवारा कुत्तों पर सख्ती: 10 लाख कुत्तों को लगेगी माइक्रोचिप, पालतू कुत्तों का होगा रजिस्ट्रेशन

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

दिल्ली में आवारा कुत्तों पर सख्ती: 10 लाख कुत्तों को लगेगी माइक्रोचिप, पालतू कुत्तों का होगा रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली। राजधानी में आवारा जानवरों की बढ़ती समस्या को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली एनीमल वेलफेयर बोर्ड की बुधवार को हुई बैठक में एक्शन प्लान पेश किया गया, जिसके तहत 10 लाख आवारा कुत्तों को माइक्रोचिप लगाने का फैसला लिया गया।

एक्शन प्लान की प्रमुख बातें

  • आवारा कुत्तों की पहचान और निगरानी के लिए माइक्रोचिप लगाई जाएगी।
  • सभी पालतू कुत्तों का अनिवार्य रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा।
  • टीकाकरण कार्यक्रम को पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने की तैयारी है।

बैठक में  चर्चा

बैठक में न सिर्फ आवारा कुत्तों की संख्या और उनसे जुड़ी समस्याओं पर मंथन हुआ, बल्कि पालतू कुत्तों के रखरखाव और इससे जुड़े विवादों पर भी विचार-विमर्श किया गया। दिल्ली पशुपालन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह कदम न केवल आवारा कुत्तों पर नियंत्रण लाने में मदद करेगा बल्कि पालतू जानवरों के बेहतर प्रबंधन का भी रास्ता खोलेगा।

Also Read

Top Stories
Related Post