आपदा में अनाथ हुई नन्ही नितिका से मिले प्रधानमंत्री मोदी, गोद में उठाकर दिया दुलार

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

आपदा में अनाथ हुई नन्ही नितिका से मिले प्रधानमंत्री मोदी, गोद में उठाकर दिया दुलार

हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उस समय भावुक हो गए, जब उन्होंने मंडी जिले की मासूम बच्ची नितिका से मुलाकात की। चंबा और कांगड़ा का हवाई सर्वे करने के बाद प्रधानमंत्री ने प्रभावित लोगों से बातचीत की, इसी दौरान उनकी मुलाकात 11 माह की नितिका से हुई।

प्रधानमंत्री ने बच्ची को गोद में उठाकर दुलार किया, उसके सिर पर हाथ फेरकर आशीर्वाद दिया और चॉकलेट भी दी। मासूम नितिका पीएम को निहारती रही और उसके चेहरे पर हल्की मुस्कान भी आई। इस दृश्य ने वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम कर दीं।

दरअसल, 30 जून को मंडी जिले के सराज क्षेत्र में बादल फटने से आई बाढ़ ने नितिका का पूरा परिवार छीन लिया था। इस आपदा में उसके माता-पिता और दादी की मौत हो गई थी। अब बच्ची अपनी बुआ के सहारे जीवन बिता रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने नितिका की बुआ से उसके पालन-पोषण और पढ़ाई-लिखाई की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

Also Read

Top Stories
Related Post