लाल किला कलश चोरी कांड: हापुड़ का ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

लाल किला कलश चोरी कांड: हापुड़ का ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर से जैन समुदाय के धार्मिक आयोजन के दौरान चोरी हुए करीब 1 करोड़ रुपये के कलश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस सनसनीखेज चोरी के मास्टरमाइंड को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है।

कैसे हुई थी चोरी?

3 सितंबर को लाल किले के सामने पार्क में जैन समुदाय का धार्मिक आयोजन चल रहा था। इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए थे। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक करोड़ के कलश को चोरी कर लिया गया।

आखिर कौन है मास्टरमाइंड?

Also Read

पुलिस जांच में सामने आया कि इस चोरी के पीछे ब्रजभूषण वर्मा का हाथ है। वह उत्तर प्रदेश के हापुड़ का रहने वाला है और दिल्ली में ड्राइवर का काम करता था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस की कार्रवाई जारी

गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी के हापुड़ स्थित घर पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही चोरी हुए कलश और उससे जुड़ी कई अहम जानकारियाँ सामने आ सकती हैं।

Top Stories
Related Post