7 ज्योतिर्लिंग यात्रा का सुनहरा अवसर, IRCTC लेकर आया भारत गौरव ट्रेन पैकेज

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

महादेव के भक्तों के लिए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) खास तीर्थयात्रा पैकेज लेकर आया है। इसके तहत श्रद्धालु बेहद किफायती दरों पर 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकेंगे। यह यात्रा 18 नवंबर से 29 नवंबर तक चलेगी, जिसकी शुरुआत योग नगरी ऋषिकेश से होगी।

यात्रा का पूरा विवरण

  • कुल अवधि: 11 रातें / 12 दिन
  • ज्योतिर्लिंग दर्शन: ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, नागेश्वर, सोमनाथ, त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर और घृष्णेश्वर
  • अतिरिक्त दर्शनीय स्थल: द्वारकाधीश मंदिर और बेट द्वारका
  • ट्रेन क्षमता: 767 यात्री

किराया श्रेणियां

  • कम्फर्ट (2AC): ₹54,390 प्रति यात्री
  • स्टैंडर्ड (3AC): ₹40,890 प्रति यात्री
  • इकॉनमी (स्लीपर): ₹24,100 प्रति यात्री

पैकेज में शामिल सुविधाएं

  1. शाकाहारी भोजन
  1. होटल/धर्मशाला में ठहरने की व्यवस्था
  1. गाइडेड टूर व भ्रमण
  1. यात्रा बीमा
  1. टूर एस्कॉर्ट्स

बुकिंग प्रक्रिया

श्रद्धालु इस यात्रा की बुकिंग IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत आउटलेट्स से कर सकते हैं। बोर्डिंग के लिए पहचान पत्र और कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र अनिवार्य होगा।