जैन इवेंट में लूट: 760 ग्राम सोना, 150 ग्राम जेम्स गायब, लाल किले की सुरक्षा फेल!

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

जैन इवेंट में लूट: 760 ग्राम सोना, 150 ग्राम जेम्स गायब, लाल किले की सुरक्षा फेल!

दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है  के ऐतिहासिक लाल किला परिसर में चल रहे जैन समुदाय के धार्मिक आयोजन से करोड़ों रुपए के कीमती ‘कलश’ चोरी हो जाने का सनसनीखेज मामला है.  इस वारदात को 3 सितंबर को अंजाम दिया गया सुबह 9:20 बजे से 10:00 बजे के बीच, जब लाल किले के 15 अगस्त पार्क स्थित जैन पर्व पंडाल में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था.

 इस मामले की जानकारी सुधीर कुमार ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि :

चोरी हुआ कलश धार्मिक अनुष्ठान के लिए लाया जाता था. इस बार भी वे इसे पंडाल में लेकर आए थे, लेकिन स्वागत और भीड़भाड़ के बीच अचानक कलश मंच से गायब हो गया.

मामले में दर्ज कराई गई एफआईआर:

दर्ज एफआईआर के अनुसार चोरी हुई वस्तुओं में एक बड़ा सोने का कलश और एक नारियल शामिल है, जिनका कुल वजन लगभग 760 ग्राम है. इसके अतिरिक्त एक छोटा कलश भी चोरी हुआ है, जिस पर हीरे, माणिक और पन्ना जड़े हुए थे. इसका वजन करीब 115 ग्राम है. यह मैरून रंग के मखमली डिब्बे में रखा हुआ था. इसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है.

 पुलिस को जानकारी मिलते ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश जारी :

पुलिस ने कहा है कि मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है, जिसमें संदिग्ध की गतिविधियां कैद हुई हैं. पुलिस का दावा है कि संदिग्ध की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की संभावना है. बता दें कि जैन समुदाय का यह धार्मिक समारोह 15 अगस्त पार्क, लाल किला परिसर में 9 सितंबर तक चलेगा.

चोरी की घटना CCTV कैमरे में कैद :

बिजनेसमैन सुधीर जैन ने पुलिस को बताया कि हर दिन पूजा के लिए कलश लाते थे. पिछले मंगलवार को भी वे पूजा के लिए कलश लाए थे. कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी शामिल हुए थे. पुलिस ने बताया कि चोरी की घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है. CCTV फुटेज में एक संदिग्ध की गतिविधियां दिखाई दी हैं. उसकी पहचान कर ली गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई है.

Related Post