इंडियन सिनेमा के इतिहास में कई बड़े सुप्रस्टार आए और गए लेकिन उस लिस्ट में एक अभिनेता ऐसा भी था जो आज भी फैन्स के दलों पर राज कर रहा है, उनके फैन्स उन्हें थलापति भी कहते है। कहा जाता है की विजय एक लोकप्रिय और चर्चित अभिनेता में से एक है जिन्हें साउथ इंडस्ट्री से लेकर पूरे इंडियंस सिनेमा में बेशुमार प्यार मिला। थलापति विजय का जीवन आसान नहीं था फिल्मी बैकग्राउंड होने के बाद भी शुरुआत में उन्हें काफ़ी आलोचना की सामना करना पड़ा और शुरुआत में उनकी फ़िल्मों को फैन्स का वह प्यार नहीं मिला जो उन्होंने सोचा था लेकिन, उन्होंने फिर भी हार नहीं मानी वो लगातार मेहनत और संघर्ष करते रहे बीतते समय के साथ उन्होंने धीरे-धीरे अपनी स्किल्स और एक्टिंग में बहुत सुधार किया, उनका इस निरंतर कोशिश और मेहनत की वजह से उन्हें जल्द ही फैन्स वो प्यार मिला जिसके वो हकदार थे।
पसंद करने की वजह
लोग विजय को इसलिए भी इतना पसंद करते हैं क्योंकि वो स्वभाव के बहुत सरल और शांत व्यक्ति हैं, उन्होंने कभी अपनी शौहरत और दौलत का घमंड नहीं किया वह हमेशा अपने फैन्स से जुड़कर रहे उन्होंने अपनी फैन्स और जो लोग उन्हें पसंद करते हैं उनको हमेशा सम्मान दिया इसीलिए आज उन्हें जनता इतना पसंद करती है, उनके इसी डाउन टू अर्थ स्वभाव की वजह से उनकी गिनती साउथ के सुपरस्टार्स में होती है जहाँ सारे अभिनेता और सुपरस्टार लाइमलाइट में रहना पसंद करते है वहीं विजय अपने जीवन को काफ़ी प्राइवेट रखना पसंद करते है,कुछ लोगों को मानना है की विजय एक बहुत अच्छे नेता भी बन सकते हे और लोग ये भी कहते हे की अगर विजय तमिलनाडु के cm बन गए तो तमिलनाडु का भविष्य बदल सकता है।
उनके नेतृत्व में युवा पीढ़ी को नई दिशा मिल सकती है और शिक्षा, रोजगार जैसे मुद्दों पर खास ध्यान दिया जा सकता है। हालांकि यह अभी सिर्फ एक कल्पना है, लेकिन उनके चाहने वाले के बीच यह उम्मीद काफी मजबूत है कि वे भविष्य में राजनीति में आकर बड़ा बदलाव ला सकते हैं। जानता भी उनके आने के इंतज़ार में बैठी है उनके सीएम बनने की ख़ुशी में जानता पहले से ही उनके स्वागत में बैठे है।
आखिर में यह कहना ग़लत नहीं होगा की थलापति विजय सिर्फ़ एक नाम नहीं एक ऐसी भावना है जो लोगो के दिल में जगह बना चुके हे।