राजस्थान। राजस्थान के अलवर से सड़क हादसा सामने आया है जहां अलवर में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में अचानक आग लग गई। यह घटना बुधवार रात की है। जिसमे लगभग पांच लोगों की जिंदा जलने की खबर सामने आई है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, डीएनए टेस्ट के जरिए जिंदा जले शवो की पहचान की जा रही है।
जानें पूरा मामला
दरअसल मध्य प्रदेश के श्योपुर से एक परिवार वैष्णो देवी मंदिर दर्शन करने के लिए गया था लेकिन जब वह वैष्णो देवी यात्रा से लौट रहे थे तब उन्होंने घर लौटने के लिए वहां से टैक्सी बुक कर ली, उस टैक्सी में बुधवार रात अचानक राजस्थान के अलवर में दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर आग लग गई। आग इतनी तेज थी परिवार के पांच लोग जिंदा जल गए, जिसमें तीन महिलाएं एक पुरुष और एक बच्चा शामिल है इन सभी मृतकों की पहचान डीएनए टेस्ट के जरिए की जा रही है और ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई, जिसका इलाज जारी है।
पुलिस का एक्शन
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर डीएनए टेस्ट के जरिए मृत्यु की पहचान की जा रही है और आग लगने के कारणो की जांच पड़ताल चल रही है।