Sandhya Samachar

मोहन यादव मध्य प्रदेश के नये बॉस

178 views

राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा बनेंगे उप मुख्यमंत्री, नरेंद्र सिंह तोमर को विधान सभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। उज्जैन दक्षिण के विधायक मोहन यादव अब एमपी के नये बॉस होंगे। भोपाल स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है। आपको बता दें कि मोहन यादव पिछड़ा वर्ग से आते हैं।
पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर, डॉ. के. लक्ष्मण और आशा लकड़ा की मौजूदगी में विधायक दल के साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई।
आप भी जानें कौन हैं मोहन यादव?
डॉ.मोहन यादव उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। 58 वर्षीय ने उच्च शिक्षित हैं। उनकी शैक्षणिक योग्यता : बीएससी, एलएलबी, एमए,एमबीए के साथ ही पी.एच.डी है।
राजनीतिक कॅरियर : 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्र संघ के सह-सचिव, 1984 में अध्यक्ष
2013 में विधायक बने। 2018 में दूसरी बार चुनाव जीतकर उच्च शिक्षा मंत्री बने। अब विदा होते 2023 में प्रदेश के मुख्यमंत्री बन रहे हैं।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
64%
7.7km/h
98%
27°C
27°
27°
26°
Mon
23°
Tue
23°
Wed
24°
Thu
23°
Fri

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech