Sandhya Samachar

मुख्यमंत्री कौन? बस थोड़ी देर में होगा चेहरा सामने

100 views

भोपाल में भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू, शिवराज और प्रहलाद पटेल के समर्थन में लगाए गए जोरदार नारे
ग्वालियर। प्रदेश का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? इसका निर्णय अगले कुछ ही देर में हो जाएगा। भोपाल स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के विधायक दल की बैठक चल रही है। जिसमें प्रदेश के नए मुखिया के नाम पर मुहर लगने के बाद मुख्यमंत्री के चेहरा सामने आएगा।

बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, डॉ. के. लक्ष्मण और आशा लकड़ा तीनों पर्यवेक्षक प्रदेश भाजपा कार्यालय में मौजूद है। यहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक चल रही है। प्रदेश कार्यालाय के बाहर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के समर्थन में ’मामा-मामा’… ’आंधी नहीं तूफान है… शिवराज सिंह चौहान है’ के नारे लग रहे हैं। प्रहलाद पटेल के समर्थकों ने भी नारेबाजी की। पटेल का मोदी के साथ फोटो लेकर शक्ति प्रदर्शन किया है।
विधायक दल की बैठक की अभी तक की स्थिति….
फोटो सत्र में तीनों पर्यवेक्षक भी शामिल हुए।
विधायक दल की बैठक से पहले नवनिर्वाचित विधायकों का फोटो सत्र हुआ।
भाजपा दफ्तर में सभी भाजपा विधायक, पर्यवेक्षक, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं।
शिवराज सिंह, मनोहर लाल खट्टर के साथ कार में बैठकर भाजपा कार्यालय पहुंचे।
भोपाल एयरपोर्ट पर पारंपरिक लोक नृत्य से पर्यवेक्षकों का स्वागत किया गया है।
तीनों पर्यवेक्षक मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री शिवराज ने पर्यवेक्षकों का स्वागत किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रहलाद पटेल बैठक के लिए भाजपा कार्यालय पहुंच गए। नरेंद्र सिंह तोमर सबसे पहले आए।
पटेल के बंगले की सुरक्षा
प्रहलाद पटेल के बंगले पर समर्थकों की भीड़ जुटी है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया फिलहाल नई दिल्ली में हैं। दोपहर बाद भोपाल पहुंच सकते हैं।
विधायकों से चर्चा कर लेंगे निर्णय
केंद्रीय पर्यवेक्षक के. लक्ष्मण ने कहा, “आज शाम विधायक दल की बैठक होगी। मनोहर लाल खट्टर की तीन सदस्यीय कमेटी विधायकों से चर्चा करेगी। बाद में आलाकमान उस पर निर्णय लेंगे।“ उम्मीद की जा रही है कि शाम तक नाम सामने आ सकता है।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
64%
7.7km/h
98%
27°C
27°
27°
26°
Mon
23°
Tue
23°
Wed
24°
Thu
23°
Fri

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech