Sandhya Samachar

ये लोग जीवन भर रहते हैं गरीब, नहीं कर पाते कभी तरक्की

106 views

आचार्य चाणक्य की कही गई बातें कभी गलत नहीं साबित होती हैं। यही वजह है कि लोग इसे आज भी फॉलो करते हैं। अगर आप अपनी जिंदगी में सफल होना चाहते हैं तो उनकी नीतियों से कुछ टिप्स ले सकते हैं। या फिर यहां दी गई उनकी नीतियों से कुछ सीख ले सकते हैं जो इस प्रकार है।

वैष्णवी द्विवेदी
धर्म डेस्क। आचार्य चाणक्य की नीति को प्राचीन समय से लेकर अभी तक महत्व दिया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि आचार्य चाणक्य की कही गई बातें कभी गलत नहीं साबित होती थीं। यही वजह है कि लोग इसे आज भी फॉलो करते हैं।
अगर आप अपनी जिंदगी में सफल होना चाहते हैं, तो उनकी नीतियों से कुछ टिप्स ले सकते हैं। या फिर यहां दी गई उनकी नीतियों से कुछ सीख ले सकते हैं।
1– आलसी व्यक्ति के घर नहीं टिकती मां लक्ष्मी
आचार्य चाणक्य के अनुसार, जिस व्यक्ति के अंदर आलस का प्रभाव ज्यादा होता है, वो कभी अपने जीवन में आगे नहीं बढ़ पाता है। साथ ही ऐसे लोगों के पास मां लक्ष्मी भूलकर भी नहीं आती हैं। ऐसे में जिसे मां लक्ष्मी की पूर्ण कृपा चाहिए उसे आलस का परित्याग कर देना चाहिए, जिससे जीवन में सफलता हासिल हो सके।
2– कंजूस व्यक्ति का जीवन
चाणक्य नीति में यह बताया गया है कि जो व्यक्ति किसी की मदद करने में या दान-पुण्य करने में कंजूसी करता है, ऐसे व्यक्ति को जीवन भर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। क्योंकि चाणक्य का कहना था कि दान देने से धन बढ़ता है। साथ ही भगवान प्रसन्न होते हैं।
3- पैसे बर्बाद करना
चाणक्य नीति के अनुसार, ऐसे व्यक्ति जो अपने बुरे समय के लिए पैसे बचाकर नहीं रखते हैं और फिजूल खर्च करते हैं उन्हें जीवन में तंग हाल का सामना करना पड़ता है। साथ ही ऐसे लोगों का जीवन सदैव परेशानी में बीतता है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को पैसे की कद्र करनी चाहिए। साथ ही पैसे संभाल कर खर्च करना चाहिए।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
66%
6.8km/h
95%
27°C
27°
27°
25°
Mon
24°
Tue
22°
Wed
23°
Thu
23°
Fri

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech