पटना में सम्राट चौधरी ने संभाला CM पदभार

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

पटना में सम्राट चौधरी ने संभाला CM पदभार

आज बिहार में बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ है आज यानी 15 अप्रैल 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री बने भाजपा नेता सम्राट चौधरी। सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री के 24 वें पद पर पदस्थ हुए। आज सम्राट चौधरी ने लगभग 11:00 बजे लोक भवन में राज्यपाल की मौजूदगी में शपथ ली और उसके बाद मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभालना शुरू कर दिया है।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता ने अपने बेटे को मुख्यमंत्री पद पर पदस्थ होने पर खुशी जताई और कहा कि “ईश्वर की कृपा है। कभी-कभी ईश्वर की कृपा होती है। पूरा लड़ाई हम लड़े। लव खुश बनाए, समता पार्टी बनाए, हम पार्टी बनाए। लेकिन सफलता नहीं मिली। लेकिन आज अमित शाह, नरेंद्र मोदी और नीतीश के कृपा से सम्राट जी आगे बढ़ गए।”

भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने आज के ऐतिहासिक अवसर को लेकर कहां कि “बिहार के लिए बड़ा ऐतिहासिक दिन है और माननीय श्री नीतीश कुमार जी के ही आइडिया को जो उनके लिए जो बिहार के लोग जिस जंगलराज से उन्होंने निकाल कर के सुशासन के राज में लाए हो बिहार को और उसी को आगे बढ़ाते हुए बिहार को प्रगति के पथ पर अग्रसर करते हुए माननीय सम्राट चौधरी जी को सबसे पहले बहुत बहुत शुभकामनाएं और हम सभी NDA के ही लोग पहले भी NDA के ही मुख्यमंत्री थे, आज भी NDA के मुख्यमंत्री हैं। हम लोग पूरे डटकर के बिहार के लिए क्या अच्छा से अच्छा काम हो सकता है। नए आइडिया, नए विजन के साथ आगे बढ़ेंगे।”

Also Read

Top Stories
Related Post