Sandhya Samachar

ग्रह-नक्षत्र : तिल के तेल के दीपक जलाने से ठीक होते हैं ग्रह

81 views

हिंदू धर्म में पूजा-अर्चना के दौरान दीपक जलाने का महत्व है, लेकिन तिल के तेल के दीपक के भी हैं अनेक लाभ

अध्यात्म डेस्क। हिंदू धर्म में पूजा-अर्चना के दौरान दीपक जलाना शुभ माना जाता है। पूजा के दौरान देवी-देवताओं के समक्ष अलग-अलग प्रकार के दीपक जलाए जाते हैं। घी और सरसों के तेल की तरह ही तिल के तेल का दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि साधक को इससे क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं।
सनातन धर्म में ईश्वर की कृपा प्राप्ति के लिए पूजा अर्चना करने के विधान है। इस दौरान दीपक जलाना भी जरूरी माना जाता है। दीपक के बिना पूजा अधूरी समझी जाती है और भगवान के सामने घी का तेल का दीपक जलाकर पूजा संपन्न की जाती है। हिंदू धर्म में अलग-अलग तेल का दीपक जलाने का अपना-अपना महत्व है। आज हम तिल के तेल का दीपक जलाने से होने वाले लाभ के बारे में बात करेंगे।
— तिल का तेल का दीपक जलाने से वातावरण में व्याप्त नकारात्मकता समाप्त होती है, जिससे वातावरण शुद्ध बना रहता है। जिससे साधक को मानसिक शांति प्राप्त होती है।
प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी
मुख्य द्वार पर तिल के तेल का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक पर अपनी दया दृष्टि बनाए रखती हैं। साथ ही इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवेश नहीं होता है।
— ज्योतिष शास्त्र के उपाय
तिल का तेल के दीपक जलाने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है, जिससे साधक के कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बनते हैं। साथ ही इससे कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी मजबूत होती है।
इन बातों का रखें ध्यान
तिल के तेल का दीपक जलाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हैं। जैसे तिल के तेल का दीपक जलाने के लिए लाल धागे की बत्ती सबसे अच्छी मानी जाती है। तिल के तेल का दीपक देवी-देवताओं की बाईं हाथ की तरफ जलाना चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि पूजा के बीच में दीपक बुझना नहीं चाहिए, वरना इसका पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता। इसलिए दीपक को जलाते वक्त उसकी सुरक्षा भी की जाए ताकि व हवा या अन्य कारणों से बुझे नहीं।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
79%
4.3km/h
100%
25°C
25°
25°
24°
Mon
23°
Tue
22°
Wed
22°
Thu
23°
Fri

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech