कीर्तिमान रचने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने शर्मा, क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, भारत के इकलौते खिलाड़ी
वन डे वर्ल्ड कप के खेले जा रहे मैचों के दौरान बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रोहित शर्मा का तूफान आया। अफगानिस्तान के 273 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने बेखौफ अंदाज में भारत को शुरुआत दी। रोहित ने 30 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद तीसरा सिक्स लगाकर क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। रोहित अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरा सिक्स जड़ते ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने क्रिस गेल का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।
रोहित ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने क्रिस गेल (553) को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गए हैं। खबर लिखे जाने तक रोहित ने चार सिक्स के साथ कुल 555 सिक्स जड़ दिए हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के
555’- रोहित शर्मा
553 – क्रिस गेल
476 – शाहिद अफरीदी
398 – ब्रेंडन मैकुलम
383 – मार्टिन गप्टिल
बता दें कि रोहित ने 253 वनडे मैच की 245 पारियों में वनडे में 296’ सिक्स लगाए हैं। वहीं, 148 टी ट्वेंटी मैच की 140 पारियों 182 और 52 टेस्ट मैच की 88 पारियों में कुल 77 सिक्स लगा चुके हैं। रोहित के बाद सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में क्रिस गेल हैं। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का नाम दर्ज है।