एनसीईआरटी की कक्षा आठवीं की नई सोशल साइंस की किताब के चैप्टर में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का जिक्र किया गया था जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संगम लिया था लेकिन यह विवाद इतना बढ़ गया की सरकार ने माफी मांगने में देरी नहीं की और आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले ही सरकार ने माफी मांग ली।
सरकार ने क्या कहा ?
जब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही थी तब सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इस गलती के लिए बिना शर्त माफी मांगते हैं । किताब के चैप्टर को लेकर कहा कि यह चैप्टर दो लोगों ने तैयार किया था और इसके लिए उन दोनों को यूजीसी या किसी मंत्रालय में कभी काम करने नहीं दिया जाएगा ।
CJI सूर्यकांत माफी से सहमत नहीं हुए और उन्होंने कहा की उन्होंने न्यायपालिका पर गलत आरोप लगाए हैं यह एक साजिश नजर आती है और इसका पता लगाना होगा, कि इसमें कौन-कौन शामिल है गौरतलब है कि अब अगली सुनवाई 11 में को होगी।