गुरुवार की शाम मुंबई के एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया, एक प्राईवेट चार्टर्ड प्लेन रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, दो हिंस्सों में बंटे प्लेन में आग लग गई … और तीन यात्री की हालत गंभीर
मुंबई, एजेंसी। मुंबई के एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक चार्टर्ड प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसलकर क्रैश हो गया। वह दो हिस्सों में टूट गया और उसमें आग लग गई। इसमें 6 यात्री और 2 क्रू मेंबर सवार थे। इनमें से 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विमान ने विशाखापट्टनम से उड़ान भरी थी।
डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने बताया कि वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट रनवे 27 पर फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। मुंबई में भारी बारिश हो रही है, इसके चलते विजिबिलिटी 700 मीटर रह गई है। इसी वजह से यह घटना हुई। घटना के बाद एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग को लेकर सतर्कता बरतना शुरू कर दी गई है।