केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ने बाबा महाकाल की शाही सवारी में शामिल होकर क्षिप्रा के रामघाट पर सादगी के साथ महाकाल की पूजा अर्चना कर मांगी आमजन के लिए सुख-समृद्धि
उज्जैन। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को उज्जैन में बाबा महाकाल की शाही सवारी में सम्मिलित होकर देश प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।
सिंधिया शाम चार बजे इंदौर से सीधे शिप्रा तट स्थित रामघाट पहुंचे | वहां उन्होंने परंपरागत रूप से बाबा महाकालेश्वर की पूजा अर्चना कर सभी की सुख समृद्धि की कामना की, इस दौरान उनके साथ महा आर्यमन सिंधिया, मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट एवं पूर्व विधायक राजेंद्र भारती सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता मौजूद थे |