कनाडा में गोलीबारी में 10 लोगों की मौत पर पीएम मोदी ने जताया दुख

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

कनाडा में गोलीबारी में 10 लोगों की मौत पर पीएम मोदी ने जताया दुख

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में गोलीबारी में 10 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा, “घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।” प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत इस दुख की घड़ी में कनाडा के साथ खड़ा है।”

मामला क्या था?

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के टंबलर रिज हाई स्कूल में मंगलवार दोपहर 1:20 बजे गोलीबारी हुई, जिसमें 9-10 लोगों की मौत हो गई, 25 घायल हो गए।स्कूल में 6-7 शव मिले और घर में 2 शव मिले। हमलावरों ने स्कूल और पास के घर पर हमला किया, जिससे स्कूल और आस- पास के घर में अफरा तफरी मच गई और फैल गया।

पुलिस का एक्शन 

पुलिस ने इलाके सील कर PIPA जारी किया है और  प्रशासन ने स्कूल बंद करने के आदेश दिए है और कस्बे की 2400 आबादी को घर में रहने को कहा है।

Top Stories
Related Post