बैंक यूनियनों ने किया कल हड़ताल का एलान, हड़ताल की वजह क्या है ? जाने

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

बैंक यूनियनों ने किया कल हड़ताल का एलान, हड़ताल की वजह क्या है ? जाने

देश की प्रमुख बैंक यूनियनों ने 12 फरवरी को ‘देशव्यापी हड़ताल’ का आह्वान किया है। AIBEA, AIBOA, BEFI और 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने हड़ताल का आह्वान किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा ने बैंकिंग सेवाएं सीमित रूप से प्रभावित होने की चेतावनी दी है।

हड़ताल की वजह

हड़ताल की वजह नवंबर 2025 में सरकार द्वारा अधिसूचित चार नए श्रम कानूनों का विरोध है जो 29 पुराने श्रम कानूनों की जगह लेने वाले हैं। इन मांगों में 5-दिवसीय कार्य सप्ताह भी शामिल है। यूनियनों का आरोप है कि ये कोड कर्मचारियों के हितों के खिलाफ हैं।

हड़ताल से क्या होगा प्रभावित ?

बैंक शाखाएं बंद रहेंगी जिससे लोगों की चेक क्लीयरिंग, लोन प्रोसेसिंग, कैश डिपॉजिट जैसे कार्य प्रभावित होंगे।लेकिन UPI, ATM और डिजिटल बैंकिंग काम कर सकती है जिससे लोगों को परेशानी न आए ।

Top Stories
Related Post