Sandhya Samachar

शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, तीन मंत्रियों ने ली शपथ

112 views

राजभवन में आयोजित किया गया शपथ ग्रहण समारोह, राज्यपाल पटेल ने नवनियुक्त मंत्रियों को दिलाई पद की शपथ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार करते हुए तीन नये सदस्यों को शामिल किया। कैबिनेट विस्तार के बाद अब प्रदेश सरकार में शिवराज सहित सदस्यों की संख्या 34 हो गई है। जबकि एक पद अभी भी खाली है संभावना है कि चुनाव से पहले एक बार और मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

भोपाल। पिछले एक सप्ताह से चल रहे अटकलों और अफवाहों पर आखिरकार विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर ही दिया। इस दौरान राजभवन के सांदीपनि सभागार में गरिमापूर्वक समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राज्य मंत्रि-मण्डल के नवनियुक्त मंत्रियों को शपथ दिलाई। राज्यपाल ने गौरीशंकर बिसेन और राजेंद्र शुक्ल को मंत्री एवं राहुल सिंह लोधी को राज्य मंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, वित्त, वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, जल संसाधन आयुष (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री रामकिशोर कांवरे, सांसद प्रदेश अध्यक्ष भाजपा वीडी शर्मा सहित अनेक विधायकगण एवं अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन किया।
बेशक तीन मंत्रियों को मंत्री पद का ताज पहनाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह व पार्टी ने जातिगत, सामाजिक और भौगोलिक समीकरणों को साधने की कोशिश की है। लेकिन तीन के फेर में 33 नाराज हो गए हैं। विस्तार से पूर्व चार मंत्री बनाने की चर्चा जोरों पर थी। माना जा रहा था कि ब्राह्मण, पिछड़ावर्ग के साथ ही चौथे स्थान पर किसी आदिवासी या अनुसूचित जाति के विधायक को शपथ दिलाकर इस वर्ग के लिए एक अच्छा संदेश दिया जाना थां। लेकिन किसी नाम पर सहमति नहीं बनी। हालांकि मुख्यमंत्री ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि आने वाले समय में वे एक बार ओर मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
74%
6.1km/h
100%
26°C
26°
26°
25°
Thu
23°
Fri
22°
Sat
22°
Sun
22°
Mon

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech