महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का विमान हुआ क्रैश, क्या बोले चश्मदीद गवाह

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का विमान हुआ क्रैश, क्या बोले चश्मदीद गवाह

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री व एनसीपी नेता अजित पवार का निजी विमान बारामती में क्रैश हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 66-वर्षीय अजित किसी कार्यक्रम के लिए बारामती जा रहे थे और लैंडिंग की कोशिश करते समय प्लेन क्रैश हो गया। सूत्रों के मुताबिक, अजित पवार विमान में सवार थे।

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का हुआ निधन

प्लेन क्रैश होने के बाद महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री व एनसीपी नेता अजित पवार का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे हुई। बताया जा रहा है कि वह चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए बारामती जा रहे थे। इस विमान हादसे में कुल 5 लोगों की जान गई है।

विमान हादसे के चश्मदीद ने बताई आंखों देखी

महाराष्ट्र में प्लेन क्रैश के एक चश्मदीद ने बताया है कि जब विमान क्रैश हुआ तब विमान रनवे ट्रैक के बेहद नज़दीक था शख्स ने आगे बताया, “मैंने खुद देखा बहुत दर्दभरी घटना है, क्रैश के बाद प्लेन में 4-5 विस्फोट हुए, आग बहुत तेज़ थी इसलिए कोई मदद नहीं कर पाया।”जिससे हादसे में उप-मुख्यमंत्री अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई।

डिप्टी CM अजित पवार की हादसे में कैसे हुई पहचान ?

प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने घटनास्थल का दृश्य बताया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा, “विमान हादसे के धमाके की वजह से 2 शव हवा में उड़ गए। हमने अजित पवार को चश्मे और घड़ी की मदद से पहचाना और उन्हें बाहर निकाला।”

Also Read

आज महाराष्ट्र के लिए काला दिन है: एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, “आज महाराष्ट्र के लिए काला दिन है अजित दादा एक स्पष्ट वक्ता थे। वह मेरे लिए बड़े भाई जैसे थे। उनका जाना राज्य के लिए बहुत बड़ी क्षति है।” उन्होंने आगे कहा, “वह साहसी और अनुशासित नेता थे जिनकी प्रशासन पर मज़बूत पकड़ थी।”

Top Stories
Related Post