23 अगस्त की तारीख को भारत रखेगा हमेशा याद, चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चांद पर तिरंगा फहराकर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलता पूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग हो गई है।

एजेंसी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चांद पर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग हो गई है। इसरो ने अपने सीधे प्रसारण में इसकी जानकारी दी है।मिशन को सफल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो की पूरी टीम को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है। इस दौरान उन्होंने अपने एक संबोधन में कहा कि इस मिशन के बाद हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। –
#WATCH | Johannesburg, South Africa | Immediately after the success of Chandrayaan-3, PM Narendra Modi telephoned ISRO chief S Somanath and congratulated him. pic.twitter.com/NZWCuxdiXw
— ANI (@ANI) August 23, 2023