अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से कमर कसना शुरू कर दी है। पार्टी राहुल गॉधी की भूमिका को लेकर गंभीर है। इस बार वे कहां से चुनाव लड़ेंगे और किसके साथ उनका मुकाबला होगा इसे लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं साथ ही ऐलान कर दिया है इस बार राहुल गॉधी कहां से चुनाव लड़ेंगे? जानिए कौनसी है वो खास सीट?
लखनऊ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को लेकर उत्तर प्रदेश के नए प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने पदभार संभालते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने जहां केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधा तो वहीं यह भी इशारा दे दिया कि राहुल गांधी अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे। प्रियंका गांधी अगर वाराणसी से लड़ीं तो जान लड़ा देंगे
अजय राय ने कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद ने कहा ’’बिल्कुल राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का परचम लहराएंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका गांधी की जहां से इच्छा होगी वहां से चुनाव लड़ाएंगे। आगे उन्होंने कहा अगर प्रियंका गांधी की इच्छा बनारस से चुनाव लड़ने की होगी तो कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता जान लड़ा देगा।
अजय राय इस दौरान स्मृति इरानी पर भी काफी हमलवार हुए। उन्होंने कहा स्मृति इरानी खुद बौखला गई हैं। अजय राय ने कहा कि स्मृति इरानी 13 रुपये किलो चीनी दिलवा रही थीं। क्या वो दिलवा पाईं? अजय राय ने कहा कि हमारे साथ अमेठी के लोग यहां आए उनसे पूछिए उनसे स्मृति इरानी ने कहा था कि आप कमल का बटन दबाइए, आपको 13 रुपये किलो चीनी मिलेगी। लेकिन उनके सभी वादे जुमले साबित हुए। अब वक्त कांग्रेस का है लोग झूठे वादे और फरेब से राजनीति से तंग आ गए हैं और कांग्रेस की राह देख रहे हैं।