इंदौर के साथ-साथ दिल्ली में भी दूषित पानी का कहर

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

इंदौर के साथ-साथ दिल्ली में भी दूषित पानी का कहर

इंदौर में दूषित पानी का कहर बरकरार है अब तक 3200 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं जिसमें 7 से 10 लोगों की जान जा चुकी है इंदौर के साथ-साथ अब दिल्ली में भी हाल बुरे हो गए हैं।

दिल्ली में भी गंदे पानी की शिकायत सामने आ रही है खासकर द्वारका और आसपास के क्षेत्र में गंदे पानी की शिकायत सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि रेनवाटर हार्वेस्टिंग पिट्स में फीकल कॉलीफॉर्म बैक्टीरिया पाए गए। जो सीवर का गंदा पानी पेयजल नलो से घुस गया था  जिससे घरों में गंदे पानी की वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं 

दिल्ली की कई इलाकों में जैसे भलस्वा डेरी, किराडी टीडीएस लेवल 900 तक पहुंच गया, जिससे लोगों को गंभीर बीमारी फैल सकती है जैसे किडनी त्वचा जैसी समस्याएं। इस बीमारी के चलते लोग आप बोतल बंद या आरो पानी पर निर्भर हो रहे हैं।

दोनों शहरों में सीवर लीकेज की लापरवाही मुख्य कारण बनी। गंदे पानी की वजह से दिल्ली में DJB  ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई और सैंपलिंग बढाई। इसके साथी सुपर सक्शन मशीन भी लगाई गई।

Also Read

Top Stories
Related Post