जादू-टोना के संदेह में ग्रामीणों ने ली निर्दोष दंपती की जान 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

जादू-टोना के संदेह में ग्रामीणों ने ली निर्दोष दंपती की जान 

असम के करबी आंगलोंग जिले में अंधविश्वास ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर दिया। जादू-टोना करने के संदेह में ग्रामीणों ने एक निर्दोष दंपती पर पहले तेज धार वाले हथियारों से हमला किया और फिर उनके घर में आग लगा दी। इस दिल दहला देने वाली घटना में दोनों पति-पत्नी की जलकर मौत हो गई। यह वारदात मंगलवार रात की बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान 43 वर्षीय गार्दी बिरोवा और उनकी 33 वर्षीय पत्नी मीरा बिरोवा के रूप में हुई है। ग्रामीणों का आरोप था कि यह दंपती जादू-टोना कर आसपास के लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है।

आरोप है कि हमलावरों ने पहले दंपती के घर में घुसकर हमला किया। इसके बाद घर में आग लगा दी गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों बाहर नहीं निकल सके और मौके पर ही जलकर उनकीजान  चली गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह इलाका लंबे समय से अंधविश्वास और अफवाहों की चपेट में है। एक अधिकारी ने बताया कि बिना किसी ठोस सबूत के लोग अफवाहों पर भरोसा कर लेते हैं, जिसके चलते निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। 

Also Read

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले पुलिस गहन जांच कर  रही है।

Top Stories
Related Post