Sandhya Samachar

भारी बारिश के चलते शनिवार को भी अमरनाथ यात्रा स्थगित

106 views

कश्मीर के अनेक हिस्सों में भारी बारिश होने के कारण अमरनाथ यात्रा लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी स्थगित रही। बारिश के प्रकोप को देखते हुए नए जत्थे को भी रवाना करने से रोक दिया गया

ग्वालियर। जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में हो रही तेज बारिश के कारण दो दिन से अमरनाथ यात्रा रुकी हुई है। मौसम की मार चलते नए जत्थे को भी रवाना करने से रोक दिया गया। खराब मौसम की वजह से पहलगाम और बालटाल दोनों ही मार्गों पर लगातार दूसरे दिन यात्रा स्थगित रही। शनिवार सुबह किसी भी श्रद्धालु को अमरनाथ गुफा की ओर जाने की इजाजत नहीं दी गई।


ग्वालियर से जत्थे में गए यात्रियों से मिली जानकारी के मुताबिक, कल से निकले करीब 8 हज़ार यात्रियों को बालटाल के पंचतरणी रास्ते में ही रोक दिया गया। वहीं यह भी खबर मिली है कि लैंडस्लाइड के चलते अमरनाथ गुफा के पास आवाजाही रुकी है। ऐसी स्थिति में सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित मार्ग में लगाए गए टैंट में रखा गया है। वहीं हैलिकॉप्टर सेवा भी बधित हो गई है।

इससे पहले, कश्मीर में कई जगहों पर बारिश होने के कारण शुक्रवार को भी दोनों ही मार्गों पर अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई थी और श्रद्धालुओं को बालटाल एवं नूनवान आधार शिविरों में रोक दिया गया था। इलाके में भारी बारिश के बाद यात्रा के बालटाल मार्ग पर भूस्खलन हुआ था। हालांकि, इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित होने के बाद पहलगाम आधार शिविर में भीड़ से बचने के लिए शुक्रवार को 4,600 तीर्थयात्रियों के एक जत्थे को रामबन जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे चंदेरकोट में रोका गया था। अधिकारियों के मुताबिक, सभी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं और रास्ते में पड़ने वाले पड़ावों पर शरण लिए हुए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम में सुधार के बाद यात्रा फिर से शुरू की जाएगी।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
broken clouds
26%
1.2km/h
76%
38°C
38°
38°
35°
Sun
28°
Mon
28°
Tue
28°
Wed
28°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech