Sandhya Samachar

अमरनाथ यात्रा : पथरीली डगर करके पार, पहुंचे बाबा बर्फानी के द्वार

342 views


चप्पे-चप्पे पर तैनात है सुरक्षाबल, घाटी में गूंज रहे है भोले भंडारी के जयकारे
धर्म-अध्यात्म डेस्क । अमरनाथ की पवित्र या़़त्रा शुरू हो चुकी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पवित्र अमरनाथ यात्रा धूमधाम से चल रही है। यात्रा में श्रद्धालुओं का जोश देखते ही बन रहा है। पूरी घाटी भगवान महादेव और बाबा अमरनाथ बर्फानी के जयकारों से गूंज रही है। पथरीली और फिसलन भरी डगर को करते हुए पार, श्रद्धालू पहुंच रहे है बाबा बर्फानी के द्वार।
रविवार को बेस कैंप से 4903 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही अभी तक कुल 12807 श्रद्धालु 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 30 जून को श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को रवाना किया था। इस 62 दिवसीय यात्रा के पहले दिन 8,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए।
रविवार की सुबह जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से तीसरा जत्था 235 वाहनों से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ।

’घाटी में गूंज रहे बाबा के जयकारे’
यात्रा मे श्रद्धालुओं का जोश देखते बन रहा है। पूरी घाटी भगवान महादेव और बाबा अमरनाथ बर्फानी के जयकारों से गूंज रही है। इस यात्रा के दो मार्ग हैं। दोनों से यात्रा जारी है। पहला रास्ता, अनंतनाग जिले का 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग, जबकि दूसरा गांदरबल जिले का बालटाल मार्ग, जो छोटा किंतु बेहद दुर्गम है।
अधिकारियों ने बताया कि सुबह 104 वाहनों में 379 महिलाओं और 226 साधुओं समेत 2557 श्रद्धालु पहलगाम के लिए रवाना हुए जबकि 131 वाहनों में 2346 श्रद्धालु बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुए। दोनों काफिलों को मल्टी-ग्रिड सुरक्षा घेरे में ले जाया गया।
यात्रियों के लिए एडवाइजरी
इस बीच, जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों और पर्यटकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है, दोपहर 2 बजे के बाद किसी भी यात्री या पर्यटक वाहन को कश्मीर की ओर बनिहाल-काजीकुंड (नवयुग) सुरंग पार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं दोपहर 3 बजे के बाद किसी भी यात्री या पर्यटक वाहन को पहलगाम से जम्मू की ओर जाने की इजाजत नहीं होगी। दोपहर 3 बजे के बाद सोनमर्ग से श्रीनगर तक किसी भी यात्री या पर्यटक वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी और शाम 5 बजे के बाद गुलमर्ग से श्रीनगर तक किसी भी यात्री या पर्यटक वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी। यात्रियों और सैलानियों को सलाह दी जाती है कि वो कश्मीर घाटी में केवल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच यात्रा करें और उसी के अनुसार योजना बनाएं ताकि वे समय सीमा के भीतर अपने स्थान तक पहुंच सकें।
ऐसे हैं इंतजाम
केंद्र सरकार ने अमरनाथ यात्रा के लिए बहु स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीआरपीएफ के 40000 अतरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है। पवित्र गुफा तक पहलगाम और बालटाल दोनों रास्तों पर भारी फोर्स तैनात है। पुलिस, सीआरपीएफ, सेना, बीएसएफ और एसएबीसी ने संयुक्त सुरक्षा प्लान बनाया है। हर गाड़ी पर रेडियो फ़्रीक्वेंसी आइडेंटिफ़िकेशन सिस्टम से लैस है। अभी तक करीब 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
55%
5.7km/h
100%
29°C
29°
29°
29°
Wed
24°
Thu
23°
Fri
24°
Sat
24°
Sun

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech