गोवा नाइट क्लब कांड: थाईलैंड में लूथरा ब्रदर्स गिरफ्तार

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

गोवा नाइट क्लब कांड: थाईलैंड में लूथरा ब्रदर्स गिरफ्तार

गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड पुलिस ने फुकेट में हिरासत में ले लिया है। दोनों आग की घटना के तुरंत बाद भारत से भाग गए थे, जिसके बाद भारत सरकार ने उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया था।

हथकड़ी में पहली तस्वीरें सामने

थाईलैंड से जारी तस्वीरों में दोनों भाइयों के हाथों में हथकड़ी दिखाई दे रही है। पास में मौजूद अधिकारी उनके पासपोर्ट भी दिखा रहा है। भारत सरकार ने पहले ही लूथरा ब्रदर्स के पासपोर्ट सस्पेंड कर दिए थे, जिसके बाद उन्हें थाईलैंड में रुकना गैरकानूनी हो गया था। इसी आधार पर वहां की पुलिस ने दोनों को तुरंत हिरासत में ले लिया।

थाईलैंड सरकार का त्वरित सहयोग

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, पासपोर्ट सस्पेंशन के बाद थाईलैंड प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई की और भारतीय एजेंसियों के अनुरोध पर लूथरा भाइयों को पकड़ लिया। भारत अब उन्हें वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार, भारतीय टीम के थाईलैंड पहुंचते ही दोनों को डिपोर्ट कर दिया जाएगा।

भारत जल्द कर सकता है डिपोर्टेशन की मांग

सूत्रों ने बताया कि सरकार जल्द से जल्द दोनों भाइयों को भारत लाने पर जोर दे रही है, ताकि आग की घटना की जांच आगे बढ़ सके। थाईलैंड प्रशासन इस पूरे मामले में भारतीय एजेंसियों को हर संभव सहयोग दे रहा है।

Also Read

Top Stories
Related Post