IndiGo संकट से हड़कंप: फ्लाइट्स रद्द होते ही दिल्ली की हर ट्रेन फुल, टिकट के लिए मची अफरातफरी

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

IndiGo संकट से हड़कंप: फ्लाइट्स रद्द होते ही दिल्ली की हर ट्रेन फुल, टिकट के लिए मची अफरातफरी

पिछले चार दिनों से इंडिगो की उड़ानें लगातार कैंसिल हो रही हैं इस वजह से दिल्ली से बाहर जाने वाले हजारों यात्री एयरपोर्ट से मुड़कर सीधे रेलवे स्टेशनों की ओर आ गए हैं। फ्लाइट का विकल्प खत्म होने के बाद लोगों का जोर ट्रेन यात्रा पर बढ़ गया है, जिसके कारण दिल्ली से चलने वाली लगभग सभी प्रमुख ट्रेनों में अचानक भारी भीड़ देखने को मिल रही है। तत्काल टिकट से लेकर लंबी दूरी की ट्रेनों तक हर जगह स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण हो गई है। कई रूट्स पर तो टिकट मिलना लगभग नामुमकिन जैसा हो गया है।

दिल्ली से निकलने वाली ट्रेनों में टिकटों की मांग कई गुना बढ़ी

रेलवे सूत्रों की मानें तो बुधवार शाम से दिल्ली से बाहर जाने वाली ट्रेनों में टिकट मांग में असामान्य उछाल दर्ज हुआ है। 700 से 1000 किलोमीटर तक सफर करने वाले यात्री, जो आमतौर पर फ्लाइट चुनते थे, अब बड़ी संख्या में ट्रेन बुकिंग कर रहे हैं। लंबी दूरी यानी साउथ, ईस्ट और वेस्ट रूट्स पर भी यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। नतीजा यह है कि राजधानी, वंदे भारत और सुपरफास्ट ट्रेनें तेज़ी से फुल हो रही हैं।

इन रूट्स पर सबसे ज्यादा दबाव, टिकट मिलना मुश्किल

IndiGo की उड़ानों में गड़बड़ी शुरू होने के बाद इन रूट्स पर सभी क्लास की ट्रेनें लगभग फुल चल रही हैं

Also Read

  • दिल्ली–कोलकाता
  • दिल्ली–जयपुर
  • दिल्ली–अहमदाबाद
  • दिल्ली–प्रयागराज
  • दिल्ली–वाराणसी
  • दिल्ली–लखनऊ
  • दिल्ली–मुंबई
  • दिल्ली–जम्मू
  • दिल्ली–श्रीनगर
  • दिल्ली–बेंगलुरु
  • दिल्ली–हैदराबाद
  • दिल्ली–चेन्नई

इन सभी रूट्स पर राजधानी, वंदे भारत, दुरंतो, सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों में सीटें तेजी से फुल हो रही हैं। कई ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच चुकी है।

तत्काल टिकट की भी डिमांड कई गुना बढ़ी

ट्रेनें फुल होने के बाद यात्री अब तत्काल टिकट लेने की ओर दौड़ रहे हैं। तत्काल कोटे में टिकटों की डिमांड 5 से 7 गुना बढ़ गई है, और कई रूट्स पर टिकट कुछ ही मिनटों में खत्म हो जा रही हैं। यात्रियों के लिए यह स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण हो चुकी है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें जरूरी यात्रा करनी है।

सभी कैटेगरी की ट्रेनों पर बढ़ा दबाव

IndiGo की उड़ानों में दिक्कतों का असर लगभग हर कैटेगरी की ट्रेन में दिखाई दे रहा है  वंदे भारत जैसे सेमी हाई-स्पीड ट्रेनें , राजधानी, दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनें, सुपरफास्ट व एक्सप्रेस ट्रेनें, ओवरनाइट ट्रेवल वाली सभी ट्रेनें हर जगह यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई है। कई ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट 200+ तक पहुँच गई है।

दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़

सिर्फ ट्रेनें ही नहीं, बल्कि रेलवे स्टेशन भी यात्रियों से भरे हुए दिख रहे हैं। नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, आनंद विहार और सराय रोहिल्ला जैसे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर, रिज़र्वेशन ऑफिस, पूछताछ केंद्र हर जगह यात्रियों की लंबी लाइनें और भीड़ नजर आ रही है।चार दिनों से फ्लाइट रद्द होने के कारण जो लोग यात्रा टाल नहीं सकते, वे मजबूरी में ट्रेन की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं, जिससे यातायात दबाव और बढ़ गया है।

Top Stories
Related Post