इंडिगो का सिस्टम क्रैश:  200 फ्लाइट रद्द, यात्रियों में हड़कंप

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

इंडिगो का सिस्टम क्रैश:  200 फ्लाइट रद्द, यात्रियों में हड़कंप

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो को बुधवार सुबह बड़े ऑपरेशनल ब्रेकडाउन का सामना करना पड़ा। ऑपरेशन सिस्टम में आई गंभीर दिक्कतों की वजह से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद सहित देश के प्रमुख एयरपोर्ट्स पर करीब 200 उड़ानें रद्द कर दी गईं। अचानक हुए इस व्यवधान ने हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाओं को प्रभावित किया और एयरपोर्ट्स पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

कई शहरों से आने-जाने वाली उड़ानें रद्द

विशाखापत्तनम, गोवा, अहमदाबाद, चेन्नई, मदुरै, हुबली, भोपाल, भुवनेश्वर और दिल्ली से हैदराबाद आने वाली इंडिगो की अनेक उड़ानें रद्द कर दी गईं। इसके अलावा इन शहरों से दिल्ली, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, हुबली और भोपाल जाने वाली फ्लाइट्स पर भी इसका बड़ा असर पड़ा।

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सबसे ज्यादा असर

केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्थिति और भी गंभीर रही, जहां 42 घरेलू उड़ानें (22 आगमन और 20 प्रस्थान) रद्द करनी पड़ीं। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, गोवा, कोलकाता और लखनऊ से कनेक्टिविटी वाली कई फ्लाइट्स भी ठप रहीं।

दिल्ली एयरपोर्ट पर देरी का सिलसिला

दिल्ली में इंडिगो की लगभग सभी उड़ानें 1 से 2 घंटे की देरी से उड़ान भर रही हैं। पिछले कुछ दिनों से इंडिगो की उड़ानों में विलंब देखा जा रहा था, लेकिन बुधवार को इसका प्रभाव सबसे ज्यादा दिखा। एयरपोर्ट स्रोतों के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट की करीब 85% उड़ानें देरी से प्रभावित हुईं, जिनमें औसत देरी लगभग 45 मिनट दर्ज की गई।

Also Read

क्रू की कमी बनी बड़ी वजह?

सूत्रों का दावा है कि इंडिगो के पास क्रू मेंबर्स की कमी होने से उड़ानों में देरी बढ़ी है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक रूप से इससे इनकार किया है।

कंपनी ने जारी किया बयान

इंडिगो ने इस स्थिति पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा “तकनीकी समस्याओं, एयर ट्रैफिक कंजेशन और अन्य परिचालन आवश्यकताओं के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। हमारी टीमें परिचालन को जल्द से जल्द सामान्य करने में जुटी हैं। प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक उड़ान या रिफंड का विकल्प प्रदान किया जा रहा है। हम असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हैं और यात्रियों से क्षमा चाहते हैं।”

Top Stories
Related Post