नई भर्ती अलर्ट: SSC ने कॉन्स्टेबल GD के 25,487 पदों पर वैकेंसी निकाली, जानें पूरी योग्यता से लेकर आवेदन प्रक्रिया तक सबकुछ

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

SSC ने कॉन्स्टेबल GD के 25,487 पदों पर वैकेंसी निकाली

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए बंपर वैकेंसी जारी कर दी है। CAPFs, SSF और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) के पदों पर कुल 25,487 रिक्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चलिए नौकरी, योग्यता, उम्र और चयन प्रक्रिया की हर जरूरी जानकारी विस्तार से समझते हैं।

भर्ती में पुरुष और महिला दोनों के लिए अवसर

SSC की इस भर्ती में महिलाओं के लिए भी अच्छी-खासी वैकेंसी निकाली गई है।

  • पुरुषों के लिए: 23,467 पद
  • महिलाओं के लिए: 2,020 पद

इन पदों पर आवेदन 1 दिसंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर 2025 तक चलेगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • ऑनलाइन आवेदन: 1 दिसंबर – 31 दिसंबर 2025
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 1 जनवरी 2026
  • फॉर्म करेक्शन विंडो: 8 से 10 जनवरी 2026
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE): फरवरी – अप्रैल 2026

कौन कर सकता है आवेदन? 

उम्मीदवार का 10वीं पास होना आवश्यक है (1 जनवरी 2026 तक)। उम्मीदवार को संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के डोमिसाइल की शर्तें पूरी करनी होंगी और फिजिकल स्टैंडर्ड (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) में पास होना जरूरी है। चयन प्रक्रिया में CBE, PET, PST, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है।

Also Read

PET में कितनी होगी दौड़?

  • पुरुष उम्मीदवार: 5 किलोमीटर दौड़ वो भी  24 मिनट में।
  • महिला उम्मीदवार: 1.6 किलोमीटर दौड़ वो भी  8.5 मिनट में।
  • लद्दाख के उम्मीदवारों के लिए दौड़ की दूरी और समय में छूट दी गई है।

कैसे करें आवेदन? 

1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

2. कॉन्स्टेबल GD भर्ती का नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और गाइडलाइन पढ़ें।

3. वेबसाइट या mySSC मोबाइल ऐप के जरिए आवेदन भरें।

4. वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य है पुराने रजिस्ट्रेशन अब मान्य नहीं हैं।

5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें जिसमे महिला / SC / ST / पूर्व सैनिक का शुल्क मुक्त और अन्य उम्मीदवार का  100 रुपये शुक्ल लगेगा।

आवेदन से पहले ये बातें जरूर जानें

सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर तैयार रखें। फॉर्म सबमिट करने के बाद करेक्शन सिर्फ 8–10 जनवरी के बीच ही किया जा सकेगा। PET और PST में फेल होने पर आगे का मौका नहीं मिलेगा, इसलिए शारीरिक तैयारी अभी से शुरू करें।

Top Stories
Related Post