Sandhya Samachar

लैम्बॉर्गिनी हराकैन टेक्निका भारत में हुई डिलीवर

255 views

लैम्बॉर्गिनी हरौकन टेक्निका में एग्जॉस्ट और रियर स्पॉइलर के साथ एक आक्रामक बम्पर दिया गया है। जबरदस्त लुक की बदौलत यह सुपर कार लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। लैम्बॉर्गिनी ने भारत में अपनी सबसे पहली हराकैन टेक्निका को डिलीवर किया है।तीन सेकेंड में पकड़ती है 100 किलोमीटर की रफ्तार…..

नई दिल्ली। लैम्बॉर्गिनी हराकैन टेक्निका ने भारत में अपनी सबसे पहली हराकैन टेक्निका सुपर कार को डिलीवर किया है। कंपनी ने न्यू जनरेशन वी 10 को डिलीवर किया है। आपको बता दें कि इस कार को देश में पिछली साल अगस्त में 4.04 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया था। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

फन-टू-ड्राइव है सुपरकार
प्रोडक्ट प्लेसमेंट की बात करें तो एसटीओ मॉडल के बीच रखा है। कंपनी ने इसके फ्रंट बोनट और रियर हुड पर कार्बन फाइबर का जमकर इस्तेमाल किया है। इसकी वजह से कार का वजन घटने का साथ ये बेहतर परफॉरमेंस और फन-टू-ड्राइव क्षमताओं वाली हो गई है। कार में ठीक-ठाक कार्बन फाइबर होने की वजह से इसका वजन केवल 1,379 किलो है।
सुपर कार की परफॉरमेंस
इस सुपर कार मेंं शक्तिशाली 5.2-लीटर, नैचुरली एस्पिरेटेड वी10 इंजन दिया गया है। ये पॉवरट्रेन 640 एचपी की शक्ति और 565 एनएम का पीक टॉर्क प्रदान करता है। इसे 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है। परफॉरमेंस की बात करें तो हराकैन महज 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। ये सुपरकार 325 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड पकड़ सकती है। वहीं, ये कार 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में केवल 9.2 सेकंड का समय लेती है। भारत में का कार की तेजी से मांग बढ़ रही है।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
broken clouds
23%
4.2km/h
52%
38°C
38°
38°
36°
Sat
28°
Sun
28°
Mon
28°
Tue
29°
Wed

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech