Sandhya Samachar

राघव-परिणिति की हुई सगाई, खूबसूरत तस्वीरों ने धूम मचाई

227 views

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शनिवार को दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की रस्म हुई।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शनिवार को दिल्ली में सगाई हो गई। दिल्ली में कपूरथला हाउस में दोनों की सगाई हुई। इस दौरान अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुई हैं। सगाई के बाद परिणीति चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सगाई समारोह की तस्वीरें शेयर की, जो कि देखते ही देखते पल भर वायरल हो गईं और उनकी धूम मचने लगी। क्योंकि सगाई की खूबसूरत तस्वीरें लोगांं को बेहद रास जो आ रही हैं।

=सगाई समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आदित्य ठाकरे राघव और परिणीति के सगाई समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली के कपूरथला हाउस पहुंचे।

इनके अलावा कपिल सिब्बल, आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, राजीव शुक्ला, मेघालय के मुख्यमंत्री सीके संगम, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम शामिल हुए। सेरेमनी शाम 5 बजे शुरू हुई और लगभग 9 बजे परिणीति और राघव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सगाई की तस्वीरें शेयर कीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति ने अपनी सगाई में पेस्टल कलर का सूट पहना। इसे फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया। वहीं राघव ने भी परिणीति को कॉम्प्लीमेंट देते हुए पेस्टल कलर का ही अचकन पहना।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
74%
6.1km/h
100%
27°C
27°
27°
27°
Wed
23°
Thu
22°
Fri
22°
Sat
22°
Sun

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech