Sandhya Samachar

मोदी ने कहा झूठ की गारंटी दे रही है कॉग्रेस

77 views

प्रधानमंत्री ने चुनावी रैली में कहा कि कर्नाटक की जनता गाली देने वालों को सजा देगी।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। चुनावी रण में नेताओं की शब्दवाण चल रहे हैं। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कॉग्रेस में जुबानी जंग चल रही है। सत्ता के संग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। उन्होंने बुधवार को अंकोला में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि
हमें कर्नाटक को देश में नंबर वन बनाना है और ऐसा करने में वास्तव में क्या भूमिका निभाएगा, वो है आपका वोट।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा की डबल-इंजन सरकार के शासन का शुरुआती समय कांग्रेस और जदएस द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई में चला गया। उसके बाद हमने प्रदेश में विकास को तेजी से गति दी। हमने इसे देश का नंबर वन राज्य बनाने का संकल्प लिया है।
कर्नाटक का विकास है पहली प्राथमिकता
मोदी ने कहा कि कांग्रेस-जेडीएस सरकार के दौरान 30 हजार करोड़ रुपये के आसपास एफडीआई कर्नाटक में आता था, लेकिन हमें मिले तीन साल में ही ये तीन गुना सालाना बढ़ कर 90 हजार करोड़ रुपये हो गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बीजेपी सरकार की पहली प्राथमिकता कर्नाटक का विकास है।
कांग्रेस को सजा देगी जनता
मोदी ने कहा कि जब आप मतदान के लिए जाएं, तो बटन दबाने से पहले बस ’जय बजरंग बली’ का जाप करें और सजा दें। कांग्रेस अपने दशकों के कुशासन से जन विश्वास खो चुकी है इसलिए झूठे आरोप और झूठी गारंटी… यही कांग्रेस का एकमात्र सहारा बचा है। कांग्रेस आज भी कर्नाटक की हर योजना में 85 प्रतिशत कमीशन खाने को तैयार बैठी है।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
88%
6.2km/h
100%
24°C
24°
24°
23°
Wed
23°
Thu
23°
Fri
23°
Sat
24°
Sun

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech