दिसंबर से बदल जाएंगी आपकी जेब और पहचान से जुड़ी कई बड़ी बातें , जाने नए नियम 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

दिसंबर से बदल जाएंगी आपकी जेब और पहचान से जुड़ी कई बड़ी बातें , जाने नए नियम 

दिसंबर 2025 आम लोगों के लिए कई अहम बदलाव लेकर आ रहा है। 1 दिसंबर से लागू होने वाले ये नए नियम आपकी पहचान, सैलरी स्ट्रक्चर, टैक्स प्रक्रिया और रोजमर्रा के घरेलू बजट को सीधे प्रभावित करेंगे। आधार कार्ड की नई डिज़ाइन से लेकर लेबर कोड की नई संरचना, पेंशन प्रक्रिया की समयसीमा और LPG सिलेंडर की अपडेटेड कीमतों तक इन सभी बदलावों को समझना बेहद जरूरी है ताकि आप समय रहते अपने वित्तीय और व्यक्तिगत दस्तावेजों को अपडेट कर सकें।

1. आधार कार्ड की नई डिज़ाइन 

UIDAI 1 दिसंबर से आधार कार्ड की पूरी डिजाइन बदलने जा रहा है। अब कार्ड पर नाम, पता और मोबाइल नंबर प्रमुखता से नहीं होंगे। नई व्यवस्था में कार्ड पर सबसे बड़ा हिस्सा फोटोग्राफ और सिक्योर QR कोड का होगा। QR कोड को न्यू आधार ऐप के माध्यम से स्कैन किया जाएगा और फेस रिकॉग्निशन तकनीक से पहचान सत्यापित होगी। इस बदलाव का उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा और गोपनीयता को मजबूत करना है और पहचान प्रक्रिया को आधुनिक बनाना है।

2. पेंशन के नियम 

पेंशनभोगियों के लिए यह महीने का सबसे अहम अपडेट है। पेंशन चालू रखने के लिए हर साल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना अनिवार्य है। इस बार इसकी आखिरी तारीख 30 नवंबर तय की गई है। अगर कोई पेंशनभोगी समय पर लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं करता, तो उसकी पेंशन अस्थाई रूप से रोक दी जाएगी। इसलिए वरिष्ठ नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले यह प्रक्रिया पूरी कर लें।

3. नए लेबर कोड से बदलेगा सैलरी स्ट्रक्चर

सरकार ने मजदूरों और कर्मचारियों के हित में चार नए लेबर कोड लागू किए हैं—

Also Read

  • कोड ऑन वेजेस 2019
  • सोशल सिक्योरिटी कोड 2020
  • ऑक्यूपेशनल सेफ्टी एंड वर्किंग कंडीशन कोड 2020
  • इंडस्ट्रियल रिलेशन कोड 2020

नए प्रावधानों के तहत कर्मचारी की बेसिक सैलरी कुल वेतन का कम से कम 50% होना जरूरी है। यह नियम अभी आंशिक रूप से लागू है और दिसंबर तक इसकी विस्तृत गाइडलाइन जारी होने की संभावना है। इससे PF, ग्रेच्युटी और ओवरटाइम की गणना पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा।

4. टैक्स नियम 

TDS कटने वाले करदाताओं को सेक्शन 194-IA, 194-IB, 194M और 194S के तहत स्टेटमेंट जमा करना अनिवार्य है। इन सभी के लिए आखिरी तारीख 30 नवंबर ही है। साथ ही, सेक्शन 92E के अंतर्गत आने वालों को भी इसी तारीख तक रिपोर्ट भरनी होगी। समयसीमा चूकने पर टैक्स से जुड़े पेनल्टी और जटिलताएं बढ़ सकती हैं।

5. LPG सिलेंडर की नई कीमतें 

हर महीने की तरह इस बार भी 1 दिसंबर को LPG गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी की जाएंगी। ये कीमतें घरेलू बजट को सीधे प्रभावित करती हैं। चाहे दाम बढ़ें या घटें, दोनों ही स्थितियों में उपभोक्ताओं पर इसका असर देखा जाएगा।

Top Stories
Related Post