प्रदेश में पहली बार ग्वालियर में आयोजित होगा महायज्ञ, विहंगम योग समारोह में 11 हजार जोड़े देंगे पूर्णाहुति
ग्वालियर। विहंगम योग संस्थान के तत्वावधान में सात मई रविवार को मेला ग्राउंड में विशाल विहंगम योग समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जहां विश्व कल्याण की भावना और अंचल की सुख, शांति व समृद्धि की कामना के लिए 51सौ कुण्डीय विश्वशांति वैदिक महायज्ञ भी किया जाएगा।
संस्था के प्रदेश महामंत्री विजय मिश्रा, उपाध्यक्ष बीएल राजपूत, जनशक्ति वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक अध्यक्ष अरुणेश सिंह भदौरिया, उपाध्यक्ष सुरेंद्र लोधी एवं सतेंद्र स्वर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में पहली बार ग्वालियर में विशाल वैदिक महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस 51 सौ कुण्डीय महायज्ञ में 11 सौ यजमान हवन कर पूर्णाहुति प्रदान करेंगे।
हवन में शामिल होने वाले यजमानों को हवन-पूजन की समस्त सामग्री निःशुल्क प्रदान की जाएगी। करीब 20 हजार श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।
डेढ़ हजार किलो की हवन सामग्री
51 सौ कुण्डीय महायज्ञ में 1121 किलो शुद्ध देशी घी और 51 सौ किलो हवन सामग्री का इस्तेमाल किया जाएगा। हवन वातावरण को शुद्ध करेगा और ग्वालियर-चंबल अंचल में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करेगा।
75