नई दिल्ली, एजेंसी। सूडान में छिड़ा गृहयुद्ध अब भीषण रूप लेता जा रहा है। देश में सेना और अर्द्धसैनिक समूह के बीच सत्ता हासिल करने के लिए संघर्ष जारी है। इस आपसी जंग में अब तक लगभग 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस बीच सूडान में भारतीयों समेत कई अन्य देशों के नागरिक फंसे हुए हैं। हालांकि सूडान सेना दूसरे देश के नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए तैयार हो गई है।
भारत सरकार ने ऑपरेशन कावेरी के जरिए वहां फंसे भारतीयों को बाहर निकालने का जिम्मा उठाया है। इस ऑपरेशन के तहत भारतीयों का पहला जत्था मंगलवार को सूडान से रवाना हो गया है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार (25 अप्रैल) को यह जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ऑपरेशन कावेरी के कुछ फोटोज और वीडियो शेयर किए। उन्होंने आईएनएस सुमेधा पर सवार भारतीयों की फोटोज शेयर कीं। बागची ने ट्वीट किया, “सूडान में फंसे हुए भारतीयों का पहला जत्था ऑपरेशन कावेरी के तहत रवाना हुआ।
First batch of stranded Indians leave Sudan under #OperationKaveri.
— Arindam Bagchi (@MEAIndia) April 25, 2023
INS Sumedha with 278 people onboard departs Port Sudan for Jeddah. pic.twitter.com/4hPrPPsi1I
वहीं, सूडान से निकलते भारतीयों ने भारत सरकार को धन्यवाद दिया और हाथ में तिरंगा थामे हुए नजर आए। आपको बता दें कि सूडान से आ रहे इन लोगों में कई बच्चे भी शामिल हैं।