Sandhya Samachar

सचिन पायलट का नंबर नहीं आने वाला : शाह

68 views

केंद्रीय गृहमंत्री ने किया दावा राजस्थान में दो तिहाई बहुमत के साथ बनेगी भाजपा की सरकार

भरतपुर। केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को राजस्थान के भरतपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में गहलोत और पायलट दोनों ही सत्ता के लिए लड़ रहे हैं। गहलोत अपनी सीट छोड़ना नहीं चाहते हैं और पायलतट किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करना चाहते हैं। कांॅग्रेस के ये दोनों अब खामखा झगड़ा कर रहे हैं। सचिन पायलट का नंबर नहीं आने वाला है। क्योंकि राजस्थान में तो अब भाजपा की सरकार बनने वाली है।
उन्होंने कहा कि भाजपा को यह यश और विस्तार हमारे बूथ कार्यकर्ता के परिश्रम और पराक्रम के आधार पर मिला है। उन्होंने कहा कि कोई अन्य पार्टी नेताओं के आधार पर चल सकती है, लेकिन हमारी पार्टी जब विजय हासिल करती है, तो वो बूथ पर खड़े हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं की विजय है।
राहुल बाबा पर बरसे अमित शाह
शाह ने कहा कि अभी-अभी राहुल बाबा ने देशभर में पैदल यात्रा की, उन्होंने अच्छा ही किया, लेकिन मुझसे एक पत्रकार सम्मेलन में पत्रकारों ने पूछा कि इसका नतीजा क्या होगा? कांग्रेस का गढ़ रहे नॉर्थ ईस्ट में तीन चुनाव हुए और वहां पर कांग्रेस का सफाया हो गया।
उन्होंने कहा कि आज यहां पर 4 जिलों और 19 विधानसभाओं के 24 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता मौजूद हैं। एक जमाने में कांग्रेस के नेता संसद में हमारे ऊपर ’हम दो-हमारे दो’ का ताना मारते थे, क्योंकि हमारे दो ही सांसद थे, मगर आज वो कांग्रेस पार्टी को लोकसभा में विपक्ष के नेता का भी स्टेटस नहीं मिल रहा है।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
light rain
92%
5.9km/h
100%
23°C
23°
23°
23°
Thu
23°
Fri
23°
Sat
24°
Sun
23°
Mon

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech