Sandhya Samachar

पाकिस्तान : गरीबों को फ्री राशन बांटने के दौरान मची भगदड़ 12 की मौत

88 views

पाकिस्तान के कराची शहर में शुक्रवार को भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई। घटना एक फैक्ट्री के परिसर में हुई। यहां गरीबों के लिए रमजान के दौरान खाने का सामान और दूसरी चीजें बांटी जा रहीं थीं। मारे गए लोगों में 8 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौके पर पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन भगदड़ मचते ही भाग गई।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पिछले एक हफ्ते में सरकार द्वारा बांटे जा रहे मुफ्त आटे को लेने के लिए भी भगदड़ की कुछ घटनाएं हुईं। इनमें भी 12 लोग मारे जा चुके हैं। इनमें भी तीन महिलाएं शामिल थीं।
बिजली का तार लोगों पर गिरा
‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ के मुताबिक- चश्मदीदों ने बताया है कि फ्री राशन लेने के लिए बड़ी तादाद में लोग जुट गए थे। बांटे जाना वाला सामान कम था और भीड़ बहुत ज्यादा हो चुकी थी। इसलिए लोग जल्दी से जल्दी सामान लेना चाहते थे। इसी जद्दोजहद के दौरान भगदड़ मच गई। धक्कामुक्की के दौरान एक बिजली का तार टूटकर लोगों पर गिर गया। कुछ लोगों की करंट लगने से मौत हो गई।कराची के अब्बासी हॉस्पिटल में 9 शव लाए जा चुके हैं। 29 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
broken clouds
39%
7.2km/h
65%
34°C
34°
34°
36°
Sun
28°
Mon
27°
Tue
28°
Wed
29°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech