प्रधानमंत्री ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में कहा भारत विश्व की सबसे तेज बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था वाला देश बन रहा है।
नई दिल्ली,एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली में आयोजित इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में कहा कि आज दुनिया मान रही है कि यह भारत का समय है और दुनिया देख रही है कि देश में दम है। ये कालखंड देश के लिए महत्वपूर्ण है। नया इतिहास बन रहा है। आज पूरी दुनिया में भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे यह देखकर अच्छा लगा कि इस कॉन्क्लेव की थीम ’द इंडिया मोमेंट्स’ है। आज दुनिया के सभी इकोनॉमिस्ट कहते हैं कि इट इज इंडिया मोमेंट, लेकिन इंडिया टुडे जब यह दिखाता है तो यह स्पेशल हो जाता है। उन्होंने कहा कि यही समय है, सही समय है। यहां तक आने में 20 महीने लग गए। किसी भी राष्ट्र की विकास यात्रा में कई पड़ाव आते रहते हैं। 21वीं सदी में जो टाइम पीरियड आए वो अद्भुत हैं। अभी तक जो देश आगे बढ़े उनके सामने मुकाबला कम था।
आज भारत ग्लोबल फिनटेक अडॉप्शन रेट में सबसे आगे
आज जिन परिस्थितियों में भारत आगे बढ़ रहा है उसके सामने चुनौंतियां बड़ी और अलग है। आज सबसे बड़ी महामारी फैली, दो देश युद्ध में हैं। इस समय इंडिया मोमेंट आना अलग बात है। भारत ग्लोबल फिनटेक अडॉप्शन रेट में सबसे आगे है। भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा, स्टार्टअप्स सीन है।