Sandhya Samachar

विधायक सिकरवार की मॉँ का निधन, अंतिम यात्रा में जुटे हजारों समर्थक

161 views

ग्वालियर। सुमावली (मुरैना) के पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार की धर्मपत्नी एवं ग्वालियर पूर्व के विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार की माँ श्रीमती रामकुमारी सिंह सिकरवार का गुरुवार को निधन हो गया।
शिवपुरी लिंक रोड स्थित जेबीआईटीएम कॉलेज परिसर पिपरोली में उनकी अंत्येष्टी की गई। उनके पति गजराज सिंह द्वारा उन्हें मुखाग्नि दी गई।

स्व. रामकुमारी ग्वालियर की महापौर डॉ. शोभा सिकरवार की सासु माँ थी और सुमावली से ही विधायक रहे सत्यपाल सिंह सिकरवार की भी माँ थी।
श्रीमती रामकुमारी सिंह सिकरवार के निधन पर शहर के नागरिकों, राजनेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी अंत्येष्टी में शामिल होकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई।
पडाव स्थित इंटरनेशनन सेंटर ऑफ मीडिया एक्सीलेंस पर भी श्रीमती सिकरवार के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। जहां सेंटर के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ.केशव पाण्डेय, राजू मुदगल, अरविंद जैमिनी, विजय पाण्डेय, मनीश शर्मा, डॉ. आनंद शर्मा, रोशन जैन सहित अन्य उपस्थित पत्रकार व समाज सेवियों ने ईश्वर से प्रार्थना कर मृतक आत्मा की शांति एवं शोक संतृत्प परिवार को साहस प्रदान करने की कामना की।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
74%
6.1km/h
100%
27°C
27°
27°
27°
Wed
23°
Thu
22°
Fri
22°
Sat
22°
Sun

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech