दिल्ली फिर बनी ‘गैस चैंबर’! AQI 315 के पार, हवा में जहर घुला — बारिश से मिल सकती है थोड़ी राहत

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

दिल्ली फिर बनी ‘गैस चैंबर’! AQI 315 के पार, हवा में जहर घुला

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली हो चुकी है। सोमवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मामूली गिरावट के साथ 315 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण राजधानी में ग्रेप-2 (GRAP-II) के तहत कई प्रतिबंध लागू किए गए हैं।

दिल्ली के कई इलाकों में पानी का छिड़काव और एंटी-स्मॉग गन का उपयोग किया जा रहा है ताकि हवा की गुणवत्ता में थोड़ी राहत मिल सके। इसके बावजूद हालात में खास सुधार नहीं दिख रहा है। रविवार को राजधानी का औसत AQI 321 दर्ज किया गया था, जबकि आनंद विहार में यह आंकड़ा 429 तक पहुंच गया था, जो “गंभीर” श्रेणी में गिना जाता है।

शनिवार (25 अक्टूबर) की सुबह AQI 257 दर्ज किया गया था, लेकिन अब यह लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली में अगले दो दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है। यह बारिश प्रदूषण में कुछ कमी ला सकती है।

आईएमडी ने बताया कि दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और शाम या रात के समय बूंदाबांदी हो सकती है। इसके साथ ही राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Also Read

वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तरी पहाड़ों पर बर्फबारी के भी आसार हैं, जिससे आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर की हवा ठंडी और साफ हो सकती है।

 

Top Stories
Related Post