त्योहारों में स्वदेशी की चमक, मन की बात में पीएम मोदी ने बढ़ाई उम्मीदें!

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

The shine of Swadeshi in festivals, PM Modi gave details in Mann Ki Baat!


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह 11 बजवे से  आकाशवाणी के जरिए मन की बात कार्यक्रम किया। देश-विदेश के लोगों के साथ पीएम मोदी ने अपने विचार साझा किए।आपको बाता दें की ये  पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 127वां एपिसोड रहा। बहुत समय से कार्यकरम चलता चला आअ रहा है इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने जीएसटी बचत उत्सव का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी में भारी उछाल है। त्योहारों की रौनक पहले से ज्यादा रौनक देखी गई है। 

 

पीएम मोदी ने सीआरपीएफ बीएसएफ को बधाई दी 

पिछले साल लखनऊ में ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में रिया नाम के कुत्ते ने सबका ध्यान खींचा। यह बीएसएफ द्वारा प्रशिक्षित मुधोल हाउंड है। रिया ने कई विदेशी नस्लों को पीछे छोड़ते हुए वहां प्रथम पुरस्कार जीता था । हमारे स्वदेशी कुत्तों ने भी अद्भुत साहस का परिचय दिया था । पिछले साल छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित इलाके में गश्त के दौरान सीआरपीएफ के एक स्वदेशी कुत्ते ने 8 किलोग्राम विस्फोटक का पता लगाया था। मैं बीएसएफ और सीआरपीएफ को इस दिशा में उनके प्रयासों के लिए बधाई देता हूं।’

 

Also Read

 समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने बतीया की , ‘जिस तरह पहाड़ों और मैदानों में जंगल होते हैं, जो मिट्टी को आपस में बांधे रखते हैं, उसी तरह समुद्र तटों पर मैंग्रोव का भी उतना ही महत्व है। मैंग्रोव समुद्र के खारे पानी और दलदली भूमि में उगते हैं और समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। सुनामी या चक्रवात जैसी आपदाओं के समय ये मैंग्रोव बहुत मददगार साबित होते हैं।’

जीएसटी बचत उत्सव

पीएम मोदी ने कहा कि, ‘जीएसटी बचत उत्सव को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला  है। इस बार त्योहारों के दौरान भी लोग बहुत खुश नजर आए । बाजारों में स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी में जबरदस्त वृद्धि हुई है। मैंने अपने पत्र में खाद्य तेल की खपत में 10% की कमी करने का भी आग्रह किया था और लोगों ने इस पर भी काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।’

Top Stories
Related Post