Sandhya Samachar

मंगल की चाल दिखाएगी कमाल, कईं राशियों को करेगी मालामाल !

141 views

हमारे नवग्रहों में सेनापति का दर्जा प्राप्त मंगल ग्रह 13 मार्च, सोमवार के दिन प्रातः 04.03 मिनट पर शुक्र की वृषभ राशि से निकलकर बुध की मिथुन राशि में गोचर करेंगे। उनके इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। उनकी चाल कुछ राशियों को मालामाल कर देगी और जीवन में मंगल ही मंगल होगा।

ज्योतिष में मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, शौर्य, शक्ति, परिश्रम, भाई व भूमि का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल ग्रह किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और व्यवहार पर सीधा असर डालते हैं। कुंडली में मंगल शुभ स्थान पर विराजमान हों तो राजयोग दिलाते हैं। उस व्यक्ति में जोश और उत्साह का संचार करते हैं। उसका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ाते हैं यानी मंगल अगर आप पर मेहरबान हो तो जीवन में हर ओर मंगल ही मंगल होता है लेकिन कमजोर या अशुभ मंगल जिंदगी मे अमंगल का विष घोल देता है। वैसे तो मंगल ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में एक क्रूर ग्रह माना गया है लेकिन मंगल जब शुभ होते हैं तो व्यक्ति को साहसी और सेना, पुलिस जैसे क्षेत्रों में उच्च प्रदान करते हैं । वहीं जब अशुभ होते हैं तो व्यक्ति को क्रोधी बना देते हैं।
मंगल ग्रह एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं और शुभ व अशुभ फल देते हैं। पंचांग के अनुसार मंगल ग्रह 13 मार्च, सोमवार के दिन प्रातः 04.03 मिनट पर मिथुन राशि में विराजमान होंगे। इस राशि परिवर्तन का शुभ और अशुभ प्रभाव अलग-अलग राशियों पर पड़ेगा। हालांकि 5 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस अवधि में जमकर लाभ मिलेगा।

मंगल के राशि परिवर्तन से जिन राशियों को लाभ होगा उनमें पहली भाग्यशाली राशि मेष राशि है। मंगल का गोचर मेष राशि वालों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा। घर और व्यापार में सामंजस्य बनाए रखने में सफल रहेंगे। निजी संबंधों में मधुरता आएगी। बुजुर्गों का स्नेह प्राप्त होगा। परिस्थितियां आपके पक्ष में बदलने के संकेत हैं। रिलेशनशिप में नयापन आएगा।

दूसरी भाग्यशाली राशि शुक्र की वृषभ राशि है। मंगल इसी राशि में अभी तक गोचर कर रहे हैं और मार्च को जब वह बुध की मिथुन राशि में आएंगे तो वृषभ राशि वालों को भी फायदा देंगे। इस अवधि में विदेश जाने के रास्ते खुल सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे। वसीयत से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

तीसरी भाग्यशाली राशि बुध की कन्या राशि है। मंगल ग्रह का गोचर कन्या राशि वालों को लाभ दिलाएगा। इस अवधि में मोटे पैकेज की नौकरी का ऑफर आ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। करियर संबंधी चिंता दूर होगी। कारोबार में नई उपलब्धि मिल सकती है। घर में उचित सामान्य बना रहेगा।

चौथी भाग्यशाली राशि शुक्र की तुला राशि है। तुला राशि वालों के लिए मंगल गोचर शुभ साबित होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में प्रगति होगी। पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं। परिवार में धार्मिक आयोजन संपन्न हो सकता है। पुराने मित्रों के साथ मुलाकात के अवसर बनेंगे। प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति मिलेगी।

पांचवीं भाग्यशाली राशि वृश्चिक राशि है। 13 मार्च को होने वाला मंगल का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के लिए शुभ रहेगा। यदि आप व्यापार स्टार्ट करना चाहते हैं तो आपके लिए इससे बेहतर समय नहीं हो सकता है। आर्थिक स्थिति के लिए समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। किसी नए प्रोजेक्ट में पैसा इन्वेस्ट भी कर सकते हैं, जो आने वाले भविष्य में आपको बहुत मुनाफा देगा। कॅरियर भी नई उड़ान भरेगा। खासतौर पर राजनीति में सक्रिय लोगों को बड़ा पद या सम्मान मिल सकता है। पैतृक संपत्ति, पैतृक व्यापार से लाभ मिलने के योग हैं।

गुरमीत बेदी

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
80%
5.2km/h
98%
25°C
25°
25°
24°
Wed
23°
Thu
22°
Fri
22°
Sat
22°
Sun

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech