Sandhya Samachar

विशुद्ध हवा लाखों की दवा : शेजवलकर

114 views

प्रांतीय योग प्रशिक्षित शिक्षक-अध्यापक संघ मप्र जिला इकाई का सेमीनार आयोजित

ग्वालियर। स्वस्थ जीवन के लिए योग का विशेष महत्व है। सुबह की विशुद्ध हवा शरीर के लिए स्वास्थ्य दायक है यह लाखों की दवा है। योग के दम पर हमारा देश दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि हर इंसान अपने जीवन में योग को अपनाए। सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने यह बात कही।
प्रांतीय योग प्रशिक्षित शिक्षक अध्यापक संघ मप्र की जिला इकाई की ओर से मानस भवन में आयोजित सेमीनार में बतौर मुख्य अतिथि के यह बात कही।

योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, समृद्धि के साथ सर्वागींण सुरक्षा विषय पर आयोजित सेमीनार की मुख्य वक्ता डॉ. प्रतिमा वशिष्ठ थीं। जबकि संस्था के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. केशव पाण्डेय ने अध्यक्षता की। मप्र योग आयोग के सदस्य योगाचार्य हरीश कुमार श्रीवास्तव एवं संगठन सचिव देवी दयाल भारतीय विशिष्ट अतिथि थे।
अध्यक्षता कर रहे श्री पाण्डेय ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेदिक दवा और योग को नियमित करने से अच्छा लाभ मिलता है। जन-जन तक योग से शिक्षा, स्वास्थ्य, समृद्धि और सर्वागींण सुरक्षा संभव है। इस पावन कार्य के लिए योग योद्धा डटकर तैयार भी हैं। ग्वालियर से विश्व स्तर तक योग की गंगा बहाने के लिए संगठन की भूमिका सराहनीय है।
योग आयोग के सदस्य श्रीवास्तव ने उपस्थित शिक्षक, प्रशिक्षक और नागरिकों को तीन संकल्प दिलाते हुए कहा कि बच्चों को बचपन से ही आशीर्वाद लेना, योगासन करना और सेवा कार्य करना सिखाना ही सच्ची योग साधना है।

मुख्य वक्ता सुश्री डॉ. वशिष्ठ ने कहा कि शिक्षा का मतलब स्वः से साक्षात्कार है। मौजूदा परिवेश में लोग स्वास्थ्य के विपरीत कार्य कर रहे हैं। इससे अस्वस्थ हो रहे हैं। जबकि योग अपनाने से निरोगी काया का लाभ मिलता है। योग से रोग को मिटाने के साथ ही सर्वागींण सुरक्षा और समृद्धि प्राप्त की जा सकती है। प्रांताध्यक्ष ऋषिकेश वशिष्ठ ने संगठन की भूमिका और उसके दायित्व से परिचित कराया। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र माहेश्वरी ने एवं आभार व्यक्त जिलाध्यक्ष मुन्ना सिंह परिहार ने किया। इस मौके पर नीलेश शर्मा, तृप्ति शर्मा, शोभा शर्मा, शिवसिंह बघेल, आदेश कुमार द्विवेदी, रवि सिंह भदौरिया एवं इंद्र सेन सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

भरत नाट्यम ने मोहा मन
सेमीनार में शिव आदि योग गुरु हैं इस थीम पर अवनि साराभाई ने भरत नाट्यम में शिव-पार्वती शक्ति स्तुति की मनमोहक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
इनका हुआ सम्मान
इस दौरान अतिथियों ने आजीवन सदस्यों का उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए विकास खंड योग प्रभारियों का सम्मान किया। जिनमें अरुण शर्मा, हेमंत त्रिवेदी, कृष्ण पाल यादव, जय दयाल शर्मा, गोविंद मल्हौत्रा, रवि भदौरिया एवं रेखा श्रीवास्तव प्रमुख हैं।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
50%
5.1km/h
88%
30°C
30°
30°
29°
Sun
28°
Mon
28°
Tue
29°
Wed
27°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech