Sandhya Samachar

Israel News: इजरायल में जन्मदिन की पार्टी में भारतीय मूल के युवक की हुई हत्या

223 views

यरुशलम, आइएएनएस। Indian Teenager Killed in Israel: अमेरिका के बाद अब इजरायल (Israel) के किरयात शमोना में जन्मदिन की पार्टी के दौरान 18 वर्षीय भारतवंशी योएल लेहिंगहेल (Yeol Lehingahel) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 13-15 वर्ष के आठ किशोरों को गिरफ्तार किया है। योएल करीब एक साल पहले भारत से सपरिवार इजरायल रहने गया था।

जन्मदिन की थी पार्टी 

गत दिवस एक जन्मदिन पार्टी में 20 युवकों एवं किशोरों के बीच संघर्ष हुआ था। इस पार्टी में योएल भी आमंत्रित था। नोफ हागलिल के मेयर रोनेन प्लोट ने एक फेसबुक पोस्ट में योएल को अच्छा युवक बताया है। योएल भारत के पूर्वोत्तर राज्यों मणिपुर व मिजोरम से पिछले 20 वर्षों के दौरान माइग्रेट होकर इजरायल बसे बेनी मेनाशे यहूदी समुदाय से संबंधित था। हाल के वर्षों में इस समुदाय के करीब 3,000 लोग इजरायल माइग्रेट हुए हैं।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
78%
3.3km/h
100%
26°C
26°
26°
25°
Tue
24°
Wed
22°
Thu
22°
Fri
22°
Sat

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech