Sandhya Samachar

प्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी: 9 IAS अफसरों के तबादले, 4 जिलों के कलेक्टर बदले

185 views

ग्वालियर। मध्यप्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। रविवार को जारी आदेश के तहत 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें चार जिलों के कलेक्टरों को भी बदला गया है। यह बदलाव उज्जैन, हरदा, अशोकनगर और विदिशा जैसे अहम जिलों में किए गए हैं।

📋 कौन कहां गया, देखिए पूरी लिस्ट:

  • बसंत कुर्रे – अब तक संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी थे, अब अपर सचिव, श्रम विभाग बनाए गए।

  • नीरज कुमार सिंह – कलेक्टर उज्जैन से हटाकर संचालक, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बनाया गया।

  • सुभाष कुमार द्विवेदी – कलेक्टर अशोकनगर से अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग

  • आदित्य सिंह – हरदा से हटकर अब कलेक्टर, अशोकनगर बनाए गए।

  • रोशन कुमार सिंह – विदिशा से हटाकर कलेक्टर, उज्जैन की जिम्मेदारी दी गई।

  • सिद्धार्थ जैन – भोपाल के अपर कलेक्टर से अब कलेक्टर, हरदा बनाए गए।

  • अंशुल गुप्ता – जनसंपर्क विभाग के संचालक थे, अब कलेक्टर, विदिशा की कमान संभालेंगे।

  • ज्योति शर्मा – इंदौर की अपर कलेक्टर से बनीं सीईओ, जिला पंचायत देवास

  • हिमांशु प्रजापति – सीईओ, जिला पंचायत देवास से अब कार्यकारी संचालक, MPIDC इंदौर बनाए गए हैं।

🏛 विदिशा में एक बार फिर जनसंपर्क अधिकारी की तैनाती

इस बदलाव में सबसे खास बात ये रही कि एक बार फिर जनसंपर्क विभाग के अधिकारी को विदिशा कलेक्टर बनाया गया है। इससे पहले रौशन कुमार सिंह को इस जिम्मेदारी के लिए भेजा गया था, जो मुख्यमंत्री कार्यालय से भी जुड़े रहे हैं। अब अंशुल गुप्ता को विदिशा भेजा गया है, जो जनसंपर्क संचालक के रूप में कार्यरत थे।

📝 गुलशन बामरा को अतिरिक्त जिम्मेदारी

इसके अलावा गुलशन बामरा (IAS, 1997) को जनजातीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव पद पर कार्यरत रहते हुए अब अस्थायी रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
74%
6.1km/h
100%
27°C
27°
27°
27°
Wed
23°
Thu
22°
Fri
22°
Sat
22°
Sun

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech