Sandhya Samachar

शिवपुरी को 50 करोड़ की बड़ी सौगात

64 views

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य के प्रयासों से जिला सहकारी बैंक केंद्रीय बैंक को सरकार ने दी वित्तीय सहायता… किसानों को मिलेगी मदद… सिंधिया ने जताया मुख्यमंत्री यादव का आभार

शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से नवरात्र में शिवपुरी को बड़ी सौगात मिली है। इससे अनेक किसानों के घरों में खुशियांं का माहौल बनेगा।


शिवपुरी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक को प्रदेश सरकार की ओर से 50करोड़ की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्णय को स्वीकृति मिली है। यह सहायता उस संकट की घड़ी में आई है जब बैंक गबन के मामलों के कारण वित्तीय संकट से गुजर रहा था। केंद्रीय मंत्री सिंधिया की मांग पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उसे पूरा करते हुए सैकड़ांं किसानों के जीवन में खुशियों का नव संचार किया है।


गौरतलब है कि सिंधिया ने दिसंबर 2024 में मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर बैंक के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया था। तीन महीने के अंदर ही मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के माध्यम से शिवपुरी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक को 50 करोड़ की वित्तीय सहायता देने की मंजूरी दी है। इससे हजारों किसानों, छोटे व्यापारियों और गरीब जमाकर्ताओं को राहत मिलेगी।


सिंधिया ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में किसानों के प्रति गहरी चिंता व्यक्त की थी। अब यह राहत राशि किसानों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि बैंक पर खाद, बीज एवं कृषि से जुड़ी जरूरतों की आपूर्ति हेतु क्षेत्रीय निर्भरता अत्यधिक है। सिंधिया ने अपने एक्स हैंडल पर यह जानकारी दी है।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
broken clouds
23%
4.2km/h
52%
38°C
38°
38°
36°
Sat
28°
Sun
28°
Mon
28°
Tue
29°
Wed

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech